बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर मुख्यालय में मंगलवार को राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार पहुंचे। इस अवसर पर सदर एसी, एसटी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जमवाल सहित पूर्व सांसद सुरेश चंदेल मुख्य रूप से मौजूद रहे। राजसभा सासंद सिकंदर ने कहा कि अनुसूचित जाति को सबसे अधिक इस्तेमाल किया तो कांग्रेस सरकार ने किया है लेकिन अब जनता जागरुक हो गई है।
उन्होंने कहा जिस तरह पूरे देश मे कांग्रेस खत्म हो रही है, उसी तरह अब हिमाचल में भी इनका सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जो 10 गारंटिया कांग्रेस हिमाचल के लोगों को देने की बात कह रही है, वह सिर्फ एक जुमलेबाजी रहकर रह जाएगी क्योंकि इसका उदाहरण राज्यस्थान में कांग्रेस की सरकार का सामने है जो सरकार राजस्थान में 5 वर्षों मैं 10 गारंटिया नई दे पाई, वह हिमाचल के लोगों को क्या दे पाएगी । इसी के साथ उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा है। सिकंदर कुमार ने कहा कि भाजपा को मजबूत व सशकत बनाने के लिए एसी, एसटी मोर्चा की अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस विशेष वर्ग के लिए कई अहम योजनाएं चलाई है, जिससे लोगो को लाभ मिल रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जाति के आधार पर लोगो को बांटा है। उधर, भाजपा सदर प्रत्याशी त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि बिलासपुर जिला पूरे हिमाचल प्रदेश का एक ऐसा जिला है, जहां पर केंद्र के चार बड़े प्रोजेक्ट चले हुए हैं। जिसमे भानुप्पली रेललाइन, एम्स, फोरलेन व हाइड्रो इंजिनियरिंग कॉलेज यह सभी प्रोजेक्ट बिलासपुर में चले हुए है। जिसमे दो प्रोजेक्ट बनकर जनता को समर्पित कर दिया गया है। इसी के साथ दिसंबर में फोरलेन और 2 सालो के भीतर रेललाइन भी बिलासपुर पहुंच जाएगी।
