अरविंदर सिंह,हमीरपुर: आगामी लोकसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा नेता तथ्य हीन बयानबाजी कर रहे हैं। किसी भी सरकार के फैसलों का आंकलन करने के लिए वक्त लगता है लेकिन भाजपा नेताओं को जल्दबाजी लगी हुई हैं। यह बात कांग्रेस पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने भाजपा नेताओं की ओर से ओपीएस, महिलाओं को 15 सौ रुपए देने, विभिन्न संस्थाओं के डी नोटिफिकेशन सहित अन्य मुद्दों पर की जा रही बयान बाजी पर निशाना साधा हैं।
ओपीएस व महिलाओं को 1500 रुपए देने के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले कैबिनेट बेठक में ही ओपीएस को मंजूरी प्रदान कर दी है और महिलाओं को 1500 रुपए देने पर भी समिति काम कर रही हैं। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा इन मुद्दों पर अपना स्टैंड स्पष्ट करें कि वह कर्मचारी और महिलाओं के साथ हैं या नहीं । उन्होंने कहा कि भाजपा अगर इन निर्णयों का विरोध करती हैं तो उन्हें स्पष्ट कर देना चाहिए ।
भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री के श्रीलंका जैसे हालात बनने वाले बयान पर की जा रही टिप्पणियों पर प्रेम कौशल ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के सामने भाजपा की पूर्व सरकार की ओर से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को खराब हालत तक पहुंचाने से की थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से केवल आम जनता पर टैक्स बढ़ाने का काम किया हैं लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य संस्थानों के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में काम किया हैं, ताकि आम जनता को अधिक सहूलियत मिल सके।
कांग्रेस पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा नेताओं को आगामी दिनों में पेश होने वाले प्रदेश सरकार के बजट का इंतजार करने की सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश की प्रगति का रोड मैप मुख्यमंत्री की ओर से पेश होने वाले बजट में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को टिप्पणियां करने से पूर्व उसका इंतजार करना चाहिए।
वहीं प्रदेश में सीमेंट विवाद पर भाजपा नेताओं के राजनीतिक बयान पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल व ट्रक ऑपरेटरों के हित को सुनिश्चित करने के लिए काम किया जा रहा हैं और इसमें किसी भी तरह की राजनीति नहीं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई राजनीति हुई हैं तो यह राजनीतिक वाले बयान देने वाले नेता ही बता सकते हैं।
