By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP प्रवक्ता बोले..हिमाचल में पाक नागरिकों की पहचान पर कांग्रेस उदासीन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > BJP प्रवक्ता बोले..हिमाचल में पाक नागरिकों की पहचान पर कांग्रेस उदासीन
himachalpolitical

BJP प्रवक्ता बोले..हिमाचल में पाक नागरिकों की पहचान पर कांग्रेस उदासीन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/05 at 4:27 PM
Share

Shimla, 5 May (TSN) – भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने ठियोग में आयोजित जन प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढने और उन्हें देश से बाहर निकालने को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार गंभीर नहीं है।

“केंद्र सख्त, राज्य में सुस्ती”

नंदा ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 अहम कदम उठाए हैं। इनमें पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना, सिंधु जल समझौता तोड़ना, अटारी-वाघा बॉर्डर बंद करना और पाकिस्तान से डाक सेवा सहित सभी प्रकार का आयात-निर्यात रोकना शामिल है।

“जहां एक ओर देशभर में पाक नागरिकों की पहचान और निर्वासन की प्रक्रिया तेज है, वहीं हिमाचल में कांग्रेस सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही,” उन्होंने कहा।

“मोदी हर नागरिक की ढाल, कांग्रेस कर रही कमजोर”

नंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर नागरिक के लिए एक सुरक्षा कवच हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके मजबूत नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान को यह संदेश दे रही है कि भारत में उनके समर्थन में लोग मौजूद हैं।

कांग्रेस पर तीखा हमला: “PWC नहीं CWC”

नंदा ने कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “बाहरी तौर पर भले ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) हो, लेकिन अंदर से यह पाकिस्तान वर्किंग कमेटी (PWC) जैसी व्यवहार कर रही है। कांग्रेस का रवैया हमेशा पाकिस्तान की सेना और आतंकियों के मनोबल को बढ़ाने वाला रहा है।”

हिमाचल में 5000 पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी का दावा

नंदा ने कहा कि देशभर में करीब 89 लाख पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं, जिनमें से हिमाचल प्रदेश में लगभग 5000 लोग रह रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार से मांग की कि वह जल्द से जल्द इनकी पहचान कर इन्हें देश से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू करे।

TAGGED: Shimla BJP media spokesperson
Chandrika May 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article IT छोड़ फूलों की खेती से रच दी सफलता की कहानी.. भाग सिंह कमा रहे लाखों
Next Article ओलावृष्टि से किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, सेब और नकदी फसलें बर्बाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?