शिमला,30 जनवरी (TSN)-भाजपा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत ऊपर संजौली बूथ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थिति रहे उनके साथ बूथ अध्यक्ष राजेश शर्मा, बूथ सदस्य नीलम शर्म,सुमन दुबे और संजीवना शर्मा भी रहे।
कर्ण नंदा ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की निंदा करते हुए कहा कि क्या गांधी और सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी किसी अन्य धर्म की आस्था के विषय में ऐसा कह सकते हैं? नंदा ने कहा कि सनातन के खिलाफ़ इस प्रकार के वचन, इस प्रकार के बोल शर्मनाक हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए कि आखिरकार कांग्रेस पार्टी की ऐसी सनातन विरोधी सोच क्यों है?
प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहली बार सनातन के खिलाफ़ नहीं कहा है। ये वही मल्लिकार्जुन खड़गे हैं जिन्होंने कहा था हम सत्ता में आएँगे तो सनातन को समाप्त कर देंगे। राहुल गांधी द्वारा विदेशों में जाकर डुबकी लगाने से भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मां गंगा के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग करना और प्रयागराज जैसे पवित्र स्थल और कुंभ जैसे महान पर्व के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं है।उन्होंने मांग की है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को इस प्रकार की बयानबाजी के लिए पूरे हिंदुस्तान और सनातन धर्म पर विश्वास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से क्षमायाचना करनी चाहिए।
