By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जमीनों की जमाबंदी की ई-केवाईसी करने में मंडी जिला प्रदेश भर में शीर्ष पर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जमीनों की जमाबंदी की ई-केवाईसी करने में मंडी जिला प्रदेश भर में शीर्ष पर
himachalNews

जमीनों की जमाबंदी की ई-केवाईसी करने में मंडी जिला प्रदेश भर में शीर्ष पर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/01/30 at 11:48 AM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-अनुमति आधारित किसानों की जमीनों से संबंधित जमाबंदी की ई-केवाईसी प्रक्रिया को मंडी जिला में प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है।जिसके कारण मंडी जिला जमीनों की जमाबंदी ई-केवाईसी करने वाला प्रदेश भर में सबसे अग्रणी जिला बना हुआ है।

जिला में अब तक हो चुकी है 67 प्रतिशत जमीन संबंधित खातों की ई-केवाईसी

मंडी जिला में अब तक सबसे ज्यादा 67 प्रतिशत जमीन संबंधित खातों की ई-केवाईसी की जा चुकी है।चंबा जिला 65 प्रतिशतता के साथ दूसरे स्थान पर जबकि किन्नौर जिला 62 प्रतिशतता के साथ तीसरे स्थान पर चल रहा है।बता दें कि राजस्व संबधी कार्यों में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब सभी जमीन मालिकों की जमीन संबंधित अनुमति आधारित जमाबंदी की ई-केवाईसी यानि जमाबंदी की अनुमति आधारित आधार सीड़ीग भी की जा रही है।इससे किसानों की जमीनों का संपूर्ण रिकॉर्ड आधार नंबर के साथ लिंक हो जाएगा।

अन्य जिलों में 27 जनवरी,2025 तक आंकडे:

बिलासपुर जिला में 59 प्रतिशत,हमीरपुर में 61 प्रतिशत, कांगड़ा में 34 प्रतिशत,कुल्लू जिला में 60 प्रतिशत,लाहौल स्पीति में 55 प्रतिशत,शिमला में 54 प्रतिशत,सिरमौर में 56 प्रतिशत,सोलन में 31 प्रतिशत जबकि ऊना जिला में 58 प्रतिशत और प्रदेश भर में कुल 52 प्रतिशत जमाबंदी खातों की ई-केवाईसी की जा चुकी है।

राज्य सरकार ने तैयार की है एप्पः

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंडी जिला भर में सभी जमीन मालिकों की जमाबंदी संबंधित ई-केवाईसी की जा रही है।राज्य सरकार की इस अभिनव पहल का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले, इसके प्रयास किए जा रहे है।जमीन मालिक अपनी जमाबंदी संबंधित ई-केवाईसी पटवारघरों में करवा सकते है।राज्य सरकार ने परिवर्तनात्मक पहल के अन्तर्गत जमीनों की जमाबंदी की ई-केवाईसी करने और जमीन संबंधित रिकॉड को डिजिटल करने के उद्देश्य से डिजिटल टेक्नोलॉजी एडं गवर्नेंस विभाग के माध्यम से ई-केवाईसी मोबाइल एप्प तैयार की है,जिसमें आधार नंबर की मदद से जमीन मालिक के चेहरे की भी पहचान होगी।जमीन का पूरा रिकॉर्ड आधार नंबर के साथ लिंक किया जाएगा।जमीन की ई-केवाईसी होने से किसानों का भूमि संबंधित रिकॉर्ड ऑनलाईन हो जाएगा।जिससे जमीनों का पंजीकरण और विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी करने में भी आसानी होगी।

लोगों को मिलेगा लाभ:

जमीनों की जमाबंदी संबंधित ई-केवाईसी करना, राज्य सरकार की व्यवस्था परिवर्तन और राजस्व कार्याे में सुधार करने की दिशा में एक बड़ी परिवर्तनात्मक पहल है। इसका सीधा लाभ प्रदेश के भूमि मालिकों को मिलेगा। उन्हें पटवार घरों के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा। भूमि मालिक कहीं पर भी आधार नबंर के माध्यम से अपनी जमीन से संबंधित रिकॉड को ऑनलाइन देख सकेंगे। जमीन की ई-केवाईसी के बाद बैंकों से ऋण लेना आसान होगा। पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए भी ई-केवाईसी को अनिवार्य बनाया जा रहा है।

करसोग तहसील में 68 प्रतिशत ई-केवाईसी:

करसोग तहसील में 68 प्रतिशत जमीन खातों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है।सभी पटवारघरों में ई-केवाईसी करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।तहसीलदार करसोग डॉ.वरूण गुलाटी स्वयं प्रतिदिन आधार पर ई-केवाईसी, इंतकाल,निशानदेही जैसे मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे है।

TAGGED: Mandi e-KYC of land parcels
Chandrika January 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बयान बाजी के बजाए केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा नेता केंद्र की आर्थिक मदद को लेकर श्वेत पत्र करे जारी
Next Article भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान का किया विरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?