शिमला,संजु चौधरी(TSN)-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के फैंसले का स्वागत किया है.डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण फैंसले ने साबित कर दिया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार किस प्रकार गैर कानूनी तरीके से मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति करते हुए दो साल व्यतीत कर दिए। लगातार हिमाचल प्रदेश के पैसे का दुरूपयोग हुआ, शक्तियों का दुरूपयोग हुआ,6 मुख्य संसदीय सचिव बनाकर उनको मंत्रियो के बराबर शक्तियां देना गैर कानूनी रहा, संविधान के खिलाफ रहा।
डाॅ.बिन्दल ने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं,जिन्होनें सभी 6 मुख्य संसदीय सचिवों को निरस्त करने का निर्देश दिया।इनकी शक्तियां व कानून को समाप्त करने का जो फैंसला किया,वो स्वागत योग्य कदम है और हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ अन्यायपूर्ण रवैया वर्तमान कांग्रेस सरकार ने किया है, हम उसकी निंदा करते हैं।
