By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस की अंतरकलह पर BJP प्रदेश प्रवक्ता बोले…नेताओं के बीच चल रही बयान बाजी दुर्भाग्यपूर्ण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस की अंतरकलह पर BJP प्रदेश प्रवक्ता बोले…नेताओं के बीच चल रही बयान बाजी दुर्भाग्यपूर्ण
himachalpolitical

कांग्रेस की अंतरकलह पर BJP प्रदेश प्रवक्ता बोले…नेताओं के बीच चल रही बयान बाजी दुर्भाग्यपूर्ण

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/11 at 5:18 PM
Share

शिमला :संजु चौधरी (TSN)- हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से शूरू हुई सियासी उठा पटक में भले ही नरमाई नजर आ रही हो लेकिन इसके बाद से लगातार प्रदेश में सियासी बयान बाजी का दौरा जारी है.सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस के बागी विधायक एक दूसरे पर तंज के बाण छोड़ते हुए नज़र आ रहे हैं. अब इस पर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेताओं के बीच चल रही बयान बाजी को दुर्भाग्यपूर्ण और हिमाचल की संस्कृति के विरुद्ध बताया है.

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता बौखलाहट में आकर एक दूसरे पर अनाब शनाब बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता एक दूसरे को जानवरों और जीव जंतुओं की संज्ञा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के लोग चुने हुए प्रतिनिधियों के प्रति जूठे केस बना रहे हैं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आज स्थिति पूरे देश में ऐसी है की पार्टी के सभी बड़े नेता कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं.इस दौरान बलबीर वर्मा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया, गुलाम नबी आजाद और रीता बहुगुणा जेसे नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के सभी बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्षों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए.

इस दौरान बलबीर वर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला करते हुए कहा कि सर्वोच्च पद पर बैठे मुख्यमंत्री अपने ही पार्टी के चुनाव प्रतिनिधियों को भेड़ बकरियों की संज्ञा देते हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता और प्रदेश के चुने हुए प्रतिनिधियों का विश्वास खो बैठे हैं.इस दौरान बलवीर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सरकार और संगठन में ताल-मेल न होने की बात कहती हैं. कांग्रेस के लोग कुर्सी की लड़ाई में लगे हुए हैं और इसके चलते हिमाचल प्रदेश में विकास ठप हो गया है. बलवीर वर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि सरकार जैसे ही अल्पमत में आई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपने चले गए, तब केवल एक वोट से सरकार तब गिरी थी. लेकिन हिमाचल प्रदेश में विधायकों को पिंजरे में बांधकर सरकार बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है.

TAGGED: Shimla BJP state spokesperson
Chandrika March 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में 13 और 14 मार्च को फिर से बिगड़ सकता है मौसम…बर्फबारी और बारिश की संभावना
Next Article जिला परिषद सोलन की बैठक में हंगामा..अधिकारियों के नहीं आने पर जताई नाराजगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?