शिमला : कमल भारद्वाज (TSN)- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपन भारद्वाज ने आज रामपुर में एक पत्रकार वार्ता कर बागवानी टेक्नोलॉजी मिशन के धन को हिमाचल सरकार द्वारा दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
संदीपन भारद्वाज ने कहा कि बागवानी टेक्नोलॉजी मिशन समापन की ओर अग्रसर है, ऐसे समय में कुछ विधायकों को खुश कराने के लिए मुख्यमंत्री ने विदेशी दौरे की स्वीकृति दी है। जबकि होना यह चाहिए था कि इस मिशन के तहत बागवानों एवं अन्य इससे जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता। वैसे तो इस धन का उपयोग मिशन से जुड़े अधूरे कार्यों को पूर्ण करने में लगाते। लेकिन ऐसे क्षेत्र के विधायको को विदेश भ्रमण पर भेजा जा रहा है,जिन के क्षेत्र में सब की पैदावार ही नहीं होती है। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक पोषित इस प्रोजेक्ट के धन का कांग्रेस पिछली बार भी दुर्पयोग कर चुकी है। रोग युक्त पौधे ला कर बागवानों के बगीचों में बीमारियां फैलाई।
