संजु चौधरी, शिमला: कहते हैं कि मन में अगर कुछ अच्छा करने का जज़्बा हैं तो उसमें उम्र भी कोई बाधा नहीं बनती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया हैं शिमला में नवी कक्षा की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र शशांक प्रज्ज्वल गौतम ने। शशांक ने बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर मुख्यमंत्री सुख आश्रय सहायता कोष के लिए 11हजार रुपए का अंशदान दिया हैं।
बड़ी बात यह है कि शशांक की ओर से 11 हजार की यह राशि अपने माता-पिता या किसी और से लेकर अंशदान के रूप में नहीं दी गई हैं, बल्कि उन्हें जो पॉकेट मनी अपने खर्चे के लिए अपने अभिभावकों से मिलती है उसे एकत्र कर उन्होंने इस पॉकेट मनी को सुख आश्रय सहायता कोष में अंशदान के रूप में दिया हैं।
उम्र के इस पड़ाव में जहां बच्चे अपनी पॉकेट मनी से अपनी जरूरत की चीजें और अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। वहीं शशांक ने इसे सभी से ऊपर उठकर इस राशि को ऐसी जगह इस्तेमाल है करने की सोच रखी जो जरूरतमंद के काम आ सके जो कि काबिले तारीफ हैं।
शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल के छात्र शशांक प्रज्ज्वल गौतम ने अपने जेब खर्च से बचत कर यह सहयोग राशि इस पुनीत कार्य के लिए भेंट की। शशांक मूल रूप से हमीरपुर जिला से संबंधित हैं और वर्तमान में परिवार के साथ शिमला में रहते हैं।मुख्यमंत्री ने शशांक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य लोगों को भी इस परोपकारी कार्य के लिए उदारतापूर्वक अंशदान की प्रेरणा मिलेगी।
