मंडी/परी शर्मा– भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ये मोर्चा वर्तमान सरकार द्वारा पूर्व सराकर द्वारा खोले गए संस्थानों के डिनोटिफाई करने पर खोला है। इसी कड़ी में मंडी जिला के सराज में भी भाजपा कार्यकर्ता विरोध रैली निकाली। एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इन संस्थानों को खोलने की मांग की गई।
संस्थानों को डिनोटिफाई करने पर जताया एतराज
पूर्व सरकार के समय में सराज विधानसभा क्षेत्र में जनहित में खोले गए विभिन्न कार्यालयों व संस्थानों जिसमें पीडब्लयूडी, बिजली, जल शक्ति, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग और अन्य विभागों में खोले गए संस्थानों को बंद करने के निणर्य पर सराज भाजपा मंडल ने विरोध करना शुरू कर दिया है। सराज भाजपा मंडल ने विरोध रैली निकाली और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि सरकार का आरम्भ में ही उठाया गया यह प्रयास निंदनीय है। जनता के हित में ऐसी गतिविधियां कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वर्तमान सरकार से आग्रह किया है कि वे इन बंद किए संस्थानों को जनहित में तुरंत बहाल करे वरना वे भविष्य में उग्र आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगें जिसकी दायित्व प्रदेश सरकार का होगा।
