सोलन/योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत लघु अवधि का निशुल्क ड्रोन सर्विस टेक्निशियन कोर्स जनवरी 2023 से शुरू होने जा रहा है। एक ओर से समय के साथ सबसे अधिक मांग वाला कोर्स है , इसको लेकर अब आईटीआई में भी इसको लेकर आवेदन मांगे जा रहे हैं।
आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य ललीत शर्मा ने बताया कि इस कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर दोपहर 01 बजे तक है। आवेदक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 24 दिसम्बर को दोपहर 02 बजे होगी । उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी किसी भी कार्य दिवस पर राजकीय आईटीआई सोलन के कार्यालय में आकर उपरोक्त कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। ड्रोन सर्विस तकनीशियन कोर्स के आवेदन करने के लिए प्रशिक्षु के पास कम से कम दसवीं व दो वर्ष का आईटीआई के किसी भी व्यवसाय का सफल प्रशिक्षण या बारहवीं के पश्चात दो वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
