बिलासपुर/सुभाष ठाकुर- कुल्लू मनाली से वापिस लौट रहे दिल्ली के चार युवकों ने नशे की हालत में नेशनल हाइवे पर खूब हुड़दंग मचाया । बिलासपुर पुलिस के हत्थे उस समय चढ़ गए जब वह बिलासपुर से गुजर रहे थे। इन सभी को बिलासपुर बस अड्डे पर जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो यह पुलिस को भी गालियां देते हुए वहां से कार को भगा ले गए। जिस पर पुलिस ने तुरंत इनका पीछा करते हुए इन्हें कुछ ही दूरी पर लखनपुर के पास पकड़ लिया और इन्हे पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
पुलिस ने जब लिया रिमांड तब आई होश
नशे में धुत इन युवकों की पुलिस ने रिमांड लिया तब जाकर इन्हे होश आया और सबने पुलिस से माफी मांगी। पुलिस ने फिलहाल इन सबको हिदायत देकर छोड़ दिया । बता दें कि दिल्ली से आए इन चार युवकों में से नशे में धुत एक युवक कार के सनरूफ पर निर्वस्त्र होकर बैठ कर रास्ते में गालियां निकालता हुआ आया और मंडी सुंदरनगर में भी गालियां निकालते रहे। बिलासपुर में बस अड्डे पर जब पुलिस को उनकी सूचना मिली तो इनको पकड़ने की तैयारी की गई, लेकिन यहां से भी यह सब भाग निकले।
