मंडी, धर्मवीर – केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर भाजपा ने उन सभी वर्गों को इसे समझाना शुरू कर दिया है जिनके लिए बजट में कुछ न कुछ प्रावधान है। इसी कड़ी में आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नेरचौक में 150 नर्सिंग स्टूडेंट्स और अन्य युवाओं के लिए बजट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
अजय राणा ने कहा कि अगले 5 साल में बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है। यह नॉलेज, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिए हेल्थ एडवांसमेंट के लिए बायोफार्मा स्ट्रेटेजी हेल्थकेयर में भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करेगी। बायोफार्मास्यूटिकल (बायोफार्मा) सेक्टर हेल्थकेयर इंडस्ट्री का एक स्पेशलाइज्ड, हाई-ग्रोथ वाला पार्ट है जो पारंपरिक केमिकल सिंथेसिस के बजाय जीवित जीवों से बनी दवाओं पर रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग करता है। इन जटिल प्रोडक्ट्स, जैसे कि वैक्सीन, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी और जीन थेरेपी का इस्तेमाल कैंसर और ऑटोइम्यून बीमारियों जैसी बीमारियों के टारगेटेड इलाज के लिए किया जाता है। अजय राणा ने कहा कि भविष्य में केंद्र सरकार के इस निर्णय से इस क्षेत्र में एक नया बदलाव आएगा।
