By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल के मिथ को भी तोड़ेगी भाजपा, बनाएगी फिर से सरकार: सुधांशु त्रिवेदी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > हिमाचल के मिथ को भी तोड़ेगी भाजपा, बनाएगी फिर से सरकार: सुधांशु त्रिवेदी
electionhimachalpolitical

हिमाचल के मिथ को भी तोड़ेगी भाजपा, बनाएगी फिर से सरकार: सुधांशु त्रिवेदी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/30 at 6:09 PM
Share
Himachal

नीरज डोगरा, शिमला: भाजपा ने हमेशा हिमाचल को महत्व और सम्मान दिया है। प्रदेश की वर्तमान सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है और केंद्र सरकार भी प्रदेश के विकास में मदद कर रही है। यह बात आज शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा हिमाचल को महत्व और सम्मान दिया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल सरकार ने आयाम स्थापित किए है। आयुष्मान और हिमकेयर योजना लोगों के लिए वरदान बनी है। एम्स का उद्घाटन भी शीघ्र होने वाला है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हिमाचल के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बन गया है। 48 जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। कोविड वैक्सीनेशन में भी हिमाचल प्रदेश दोनों डोज लगाने में देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश में 5800 किलोमीटर सड़कों का जाल बिछाया गया है। बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश को केंद्र की बड़ी सौगात है जिससे औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा। वहीं अब मेडिसन और मेडिसन प्लांट का भी हिमाचल में उत्पादन होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मना रहा है जिसके तहत सेवा के कार्य किए जाएंगे। वहीं जयराम सरकार के नेतृत्व में हिमाचल आगे बढ़ा है और आगामी विधानसभा चुनावों में चले आ रहे मिथ को तोड़ा जाएगा और फिर से हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी।

वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जबकि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव का अखाड़ा बना हुआ है जिसमें समाधान से ज्यादा घमासान होने वाला है। आंतरिक सत्ता संघर्ष का कांग्रेस में घमासान चला हुआ है। अध्यक्ष के पद का दावेदार भी बागी की श्रेणी में आ गया है जो इतिहास में पहली बार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है। कांग्रेस ने राज्यस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्जे माफ करने की बात कही थी लेकिन 4 साल से अधिक का समय हो गया है किसी का कर्जा माफ नहीं हुआ। वन मैन वन पोस्ट की कांग्रेस बात कर रही है लेकिन उनके नेता सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी दो- दो पदों पर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता प्रेरित और नेता प्रेरित पार्टी है जबकि भाजपा कैडर बेस्ड पार्टी है। 70 वर्ष चुनाव लड़ने के लिए कोई शर्त नहीं है। महगांई देश का वैश्विक मुद्दा है। कई देशों में महगांई को लेकर हालात बेहद खस्ता है लेकिन भारत में इतने बुरे हालात नहीं है ओर मोदी सरकार इस से बाहर निकलने के लिए सराहनीय काम कर रही है।

TAGGED: himachal, political
admin September 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जाइका वानिकी परियोजना से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी में सुधार
Next Article शीतला मंदिर के पास श्रद्धालुओं से भरा कैंटर हुआ दुर्घटना का शिकार, सभी श्रद्धालु सुरक्षित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?