विकास शर्मा, चिंतपूर्णी : हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी से कुछ दूरी पर स्थित शीतला मंदिर के पास आज श्रद्धालुओं से भरा 907 कैंटर पलट गया। इस कैंटर में 35 के लगभग लोग सवार थे जो हादसे में सुरक्षित है। कैंटर में सवार सभी श्रद्धालु पंजाब के जगराओं से चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने आए थे। माता के दर्शन करने के बाद यह श्रदालु शीतला माता के दर्शनों के लिए गए और वहां से ज्वालाजी जा रहे थे तभी चढ़ाई पर चढ़ते हुए ट्राला बैक हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में ट्राले में सवार लोगों को काफी चोटें आई है ,हालांकि गनीमत यह रही किसी की भी जान को इस हादसे में नुकसान नहीं हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना पीड़ित कुछ लोगों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर शीतला और कुछ श्रद्धालुओं को चिंतपूर्णी हॉस्पिटल में लाया गया है, जहां पर श्रद्धालुओं का उपचार किया जा रहा है।
कैंटर में सवार जगराओं के हैप्पी ने बताया की हादसे में पांच से छह लोगों को गहरी चोटें आई है बाकी सभी को मामूली चोटें आई है ओर सभी सुरक्षित है। वहीं मंदिर न्यास के वित्त एवं लेखाधिकारी शम्मी राज भी दुर्घटना से पीड़ित लोगों से मिलने सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और हर तरह की राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया।
