सोलन/योगेश शर्मा: विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव में जीत कैसे हासिल हो इसके लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसी के चलते शिमला संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभा सीटों में भाजपा कैसे जीत हासिल करेगी इसको लेकर भाजपा स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक मजबूती से कार्य कर रही है।
शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि भाजपा इस बार मिशन रिपीट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस मिशन रिपीट में अहम कड़ी शिमला संसदीय क्षेत्र निभाने वाला है,उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाली 17 विधानसभा सीटों में पिछले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन भाजपा का नहीं हो पाया था लेकिन इस बार इस क्षेत्र में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
पुरषोतम गुलेरिया ने कहा कि भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र को मजबूत करने के लिए विधानसभा से लेकर बूथ स्तर की भी ग्रेडिंग कर रही हैं ताकि जो बूथ कमजोर है उन्हें कैसे मजबूत करना है इस पर भी कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अन्य तीन संसदीय क्षेत्रों के मुकाबले पिछले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन शिमला संसदीय क्षेत्र नहीं कर पाया था लेकिन इस बार कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता भी भाजपा के मिशन रिपीट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
