By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में 27 मार्च को भाजपा का बड़ा प्रदर्शन.. सरकार के खिलाफ विधानसभा का करेगी घेराव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में 27 मार्च को भाजपा का बड़ा प्रदर्शन.. सरकार के खिलाफ विधानसभा का करेगी घेराव
himachalpolitical

हिमाचल में 27 मार्च को भाजपा का बड़ा प्रदर्शन.. सरकार के खिलाफ विधानसभा का करेगी घेराव

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/03/12 at 8:38 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल में 27 मार्च को भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेगी.शिमला में संयुक प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर जुटेंगे और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.

सरकार के पास झूठ बोलने में PhD -डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है.उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जनता त्रस्त है और सरकार मस्त.चुनाव के समय कांग्रेस जिन वायदों को लेकर आई थी उनसे पीछे हट गई है.इस सरकार के पास झूठ बोलने में PhD है.राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने तय किया है कि 27 मार्च को सरकार की इन जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेगी

प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई-जयराम

वहीं,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्यपाल की अभिभाषण में झूठ पेश किया.प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है.प्रदेश में भू माफिया स्क्रैप माफिया ट्रांसफर माफिया का राज चल रहा है.सदन के भीतर मुद्दे विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे हैं लेकिन सरकार गंभीर नहीं है.ऐसे में विपक्ष अब सदन के बाहर भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा.वहीं,मंदिरों से सरकारी योजनाओं के लिए पैसा मांगे जाने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार है आपदा के समय मंदिरों से अंशदान लेती रही है लेकिन वर्तमान सरकार मंदिरों के पैसे से सरकारी योजनाएं चलाना चाहती है.उन्होंने कहा कि सरकार के लोग मंदिरों से पैसा लेने के बाद से मुकर रहे हैं,लेकिन हणोगी मंदिर,नैना देवी और ज्वालाजी मंदिर से पैसा लिया गया है. जयराम ठाकुर ने कहा की विरोध इसलिए है कि सरकार सनातनियों के चढ़ावे से सरकारी खजाना भरना चाहती है.

TAGGED: Shimla BJP leaders
Chandrika March 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्कूलों में जादू के शो करवाने की नोटिफिकेशन फजीहत के बाद वापिस
Next Article शनिवार को विधानसभा में रहेगा अवकाश.. अब 11 बजे मुख्यमंत्री 17 मार्च को बजट करेंगे पेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?