By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्कूलों में जादू के शो करवाने की नोटिफिकेशन फजीहत के बाद वापिस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्कूलों में जादू के शो करवाने की नोटिफिकेशन फजीहत के बाद वापिस
himachalpolitical

स्कूलों में जादू के शो करवाने की नोटिफिकेशन फजीहत के बाद वापिस

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/12 at 8:30 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश की सुक्खू अपने फैसलों को लेकर लगातार सुर्खियों में है।ताजा मामला शिक्षा विभाग हमीरपुर के उप निदेशक की स्कूलों में जादू दिखाकर पैसा सरकार को भेजने की अधिसूचना का है,जिस पर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है और कहा कि हिमाचल में सरकार का दिवालापन निकल गया है।सरकार के एक के बाद एक हास्यास्पद फैसले ले रही है जिससे प्रदेश की किरकरी हो रही है।

विपक्ष ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

विधायक रणधीर शर्मा ने सदन में कहा कि सरकार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि अब स्कुलो में जादू दिखाकर कमाई का 30 % मुख्यमंत्री राहत कोष या आपदा कोष में देने का आदेश हुआ है जो सरकार की हालत को दर्शाता हैं।कांग्रेस ने चुनाव झूठी गारंटिया दी जो आज गले पढ़ गयी है कभी मंदिरों से पैसा,कभी टॉयलेट टैक्स कभी कोई और टैक्स लगाया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री बोले उप निदेशक की लापरवाही से हुई नोटिफिकेशन

वहीं फजीहत के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नोटिफिकेशन को वापस लेने के आदेश दिए हैं और कहा है कि अधिसूचना उप निदेशक प्रारम्भिक हमीरपुर ने स्कूलों को जारी किए थे।जादू के शो की 30 प्रतिशत राशि सीएम राहत कोष में देने के आदेश थे।शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जादू के शो करना नई बात नहीं लेकिन इस तरह की चिट्ठी निकालने का अर्थ नहीं था।उपनिदेशक को चिट्ठी वापस लेने के आदेश दिए गए हैं और उपनिदेशक की लापरवाही पर स्पष्टीकरण देने के आदेश किये हैं।

आर्थिक संकट से घिरी सुक्खू सरकार कई बार कहती है कि पैसे की कमी नहीं है,लेकिन फिर स्कूलों से जादू शो के इनकम का 30 प्रतिशत पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष आपदा प्रबंधन में जमा करवाने के आदेश जारी किए जाते हैं जो हैरानी वाले हैं।11 मार्च मंगलवार को डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंटरी एजुकेशन हमीरपुर ने आदेश जारी किए थे इसमें एक जादूगर को सरकारी स्कूलों में जादू दिखाने के लिए अधिकृत किया गया जिसमे साफ लिखा गया है कि जादू दिखाने की कमाई का 30 % मुख्यमंत्री राहत कोष या आपदा कोष में जमा करवाया जाए।जिसके बाद सुक्खू सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

TAGGED: Shimla hamirpur Education department notification
Chandrika March 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकार ने मंदिरों से पैसा लेने की नोटिफिक्सेशन अभी तक नहीं लिया वापस – जयराम ठाकुर
Next Article हिमाचल में 27 मार्च को भाजपा का बड़ा प्रदर्शन.. सरकार के खिलाफ विधानसभा का करेगी घेराव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, हमीरपुर में रैली निकाल केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Ago

बालीचौकी में बेकाबू ट्रैवलर को चालक ने लेंटर से टकराकर रोका, 10 यात्रियों की बची जान

Ago

युवाओं की बेरुखी और फैकल्टी संकट से बंद हुआ बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड प्रोग्राम

Ago

पेंशनरों के बकाया भुगतान पर सरकार को घेरा, सुरेश ठाकुर बोले—‘हक की लड़ाई जारी रहेगी’

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?