नाहन : देवेंद्र कुमार – हिमाचल प्रदेश में बीजेपी केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हिमाचल में एक महीने तक विशेष मुहीम चलाकर जन जन तक केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करेगी। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज बीजेपी जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विनय गुप्ता ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और इसी बाबत 23 मई को सिरमौर जिला के सराहां में 23 मई को सिरमौर जिला भाजपा की विशेष बैठक भी आयोजित होगी। विनय गुप्ता ने कहा कि बूथ स्तर तक भाजपा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है जिसके तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों को यह कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंच जाएंगे। विनय गुप्ता ने कहा कि कि केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है । जिसका व्यक्तिगत तौर पर भी लोगों को लाभ मिला है । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी उपलब्धियों के बूते एक बार फिर से सत्ता में आएगी।
