अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। चुनावों की घोषणा होने के बाद से प्रदेश में चुनावी माहौल गर्मा चुका है। वहीं चुनावों की घोषणा होने के साथ ही भाजपा ने हमीरपुर जिला के पांचों सीटों पर विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराने का दावा किया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता अंकुश दत्त शर्मा, चुनाव मीडिया जिला प्रभारी विकास शर्मा, हमीरपुर मीडिया सेंटर के सदस्य अनीश ठाकुर, विनय कुमार,सौरभ शर्मा ने कहा कि हमीरपुर जिला के पांचों सीटों पर विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी।
भाजपा पदाधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि इस बार हमीरपुर जिला में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा के डबल इंजन की सरकार ने आम जनता के लिए बहुत ही बेहतरीन कार्य किए है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जोश में है वहीं विपक्ष परेशान हो गया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की सक्रियता ने विपक्ष का ग्राउंड जीरो कर रखा है। पूरे हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेश बैकफुट पर है।
उन्होंने कहा कि नीति एवं नेतृत्व विहीन कांग्रेस पार्टी को उसके ही पदाधिकारी व नेता आए दिन झुंडों में छोड़ के जा रहे है और भाजपा में शामिल हो रहे है। कांग्रेस अपने युवराज को हिमाचल लाने तक से डर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में जिला हमीरपुर में कुछ जगहों पर लोगों को गुमराह कर कांग्रेस पार्टी के नेता गलती से विधायक बन गए थे उनको अपनी हार सामने दिख रही है। भाजपा पधाधिकारों ने कहा कि इस बार चुनावों में किसी तरह की कोई भी कमी जाने अनजाने नहीं छोड़ी जाएगी व मछली की आंख पर निशाना लगाया जाएगा।
