मंडी/परी शर्मा: मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर की तहसील लड़भड़ोल में लोगों का गुस्सा फूटा है। बीते दिनों किए गये बजुरी पुल के उद्घाटनपर लोगों ने रोष प्रकट किया हैं। पुल से कुछ ही दूरी पर लड़भडोल क्षेत्र की सीमा में 150 मीटर की सड़क खराब है और कार्य अधूरा है। लोगों को दो पहिया वाहन के लिए तो बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डंडोल के लोग बहुत ही परेशान है डंडोल से लड़भडोल बाजार की दूरी 3 किलोमीटर है और बैजनाथ बाजार की दूरी 30 किलोमीटर के लगभग है।
लोगों को अपने रोजमर्रा की जिंदगी के सामान लेने के लिए 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता हैं लेकिन सड़क की हालत खसता है। लोगों का कहना है कि आधे अधूरे पुल का उद्घाटन तो कर दिया गया परंतु पुल के आसपास सड़क बहुत ही खराब है। पुल से कुछ ही दूरी पर लड़भडोल क्षेत्र की सीमा में 150 मीटर की सड़क बहुत ही खराब है। वहां पर सड़क का कार्य अधूरा है, वहीं दूसरी ओर बैजनाथ की क्षेत्र सीमा में पुल के साथ ही सड़क का कार्य वहां भी अधूरा है।
लोगों को दो पहिया वाहन के लिए तो बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों कई व्यक्तियों के साथ हादसा भी घटित हुआ है। साथ ही लोगों को चोटे आई है। डंडोल के लोग बहुत ही परेशान है। इस संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ता कमलेश शर्मा ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह इलाके के लोगों के साथ खिलवाड़ है।
