नाहन : देवेंद्र कुमार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में 30 अप्रैल को अपने विचार साझा करेंगे। सिरमौर जिला में भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए विशेष तैयारियां की है ताकि बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता व आम लोगों के प्रधानमंत्री की मन की बात सुन सके।
नाहन में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री हर माह मन की बात कार्यक्रम के जरिए आमजन से महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हैं । उन्होंने कहा के प्रधानमंत्री यह 100वां एपिसोड है इसलिए यह खास रहने वाला है। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देश अनुसार सिरमौर जिला के सभी 563 पोलिंग बूथ पर यह कार्यक्रम सुना जाएगा । जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिला में 22 स्थानों पर बड़े कार्यक्रम करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 100 से अधिक लोग प्रत्येक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
