By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा का आरोप.. सुक्खू सरकार में बढ़ा भाई-भतीजावाद, APMC दुकानों की नीलामी में धांधली का दावा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा का आरोप.. सुक्खू सरकार में बढ़ा भाई-भतीजावाद, APMC दुकानों की नीलामी में धांधली का दावा
himachal

भाजपा का आरोप.. सुक्खू सरकार में बढ़ा भाई-भतीजावाद, APMC दुकानों की नीलामी में धांधली का दावा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/08/13 at 4:10 PM
Share

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश की राजनीति में गरमाहट बढ़ गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया है। उन्होंने सेब सीजन के बावजूद कलेक्शन सेंटर शुरू न होने पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालते ही प्रदेश में आपदा का सिलसिला शुरू हो गया।

शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीपनी भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने के लिए रास्ता साफ किया। उन्होंने कहा कि इसका ताज़ा उदाहरण APMC में देखने को मिला, जहां दुकानों का बेस प्राइस 4,510 रुपये तय किया गया, लेकिन उन्हें मात्र 4,600 रुपये प्रतिमाह पर आवंटित कर दिया गया। भाजपा का कहना है कि दुकानों की नीलामी नए सिरे से कराई जाए।

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि विभाग की सचिव पवन सैनी ने अपने रिश्तेदार अनिरुद्ध सैनी को शिलारू में शॉप नंबर 27 केवल 2,850 रुपये मासिक किराये पर दी, जबकि भाजपा सरकार के दौरान ऐसे दुकानों का किराया 25 से 80 हजार रुपये तक था। इसके बाद सचिव और अन्य अधिकारियों के तबादले भी किए गए।उन्होंने आगे बताया कि पराला मंडी में 34 दुकानों के लिए 52 आवेदन आए, जिनमें से 18 को, टूटू में 8 दुकानों के लिए आए 17 आवेदनों में से 9 को, और शिलारू में 28 दुकानों के लिए आए 64 आवेदनों में से 36 को बिना स्पष्ट कारण खारिज कर दिया गया। भाजपा का सवाल है कि इतने बड़े पैमाने पर आवेदन क्यों रद्द हुए।भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों की मंडियों को डिजिटलाइज करने के लिए मदद दे रही है, लेकिन इसके बावजूद हिमाचल सरकार ने टेंडर प्रक्रिया के जरिए अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है।

TAGGED: Shimla BJP Press conference
Chandrika August 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में बीजेपी की तिरंगा यात्रा, सतपाल सत्ती की अगुवाई में गूंजे भारत माता के जयकारे
Next Article IIT मंडी और नेजेंट AI लॉन्च कर रहे हैं 23 घंटे का हाइब्रिड नो-कोड एआई एजेंट कोर्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?