By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुक्खू सरकार पर भाजपा का हमला: कानून-व्यवस्था ध्वस्त, गारंटियां अधूरी — राकेश शर्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुक्खू सरकार पर भाजपा का हमला: कानून-व्यवस्था ध्वस्त, गारंटियां अधूरी — राकेश शर्मा
himachal

सुक्खू सरकार पर भाजपा का हमला: कानून-व्यवस्था ध्वस्त, गारंटियां अधूरी — राकेश शर्मा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/18 at 5:57 PM
Share
धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश की स्थिति को “हास्यास्पद और चिंताजनक” करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सरकार जनहित के मुद्दों से भटक चुकी है।
राकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का ध्यान केवल अपने करीबी लोगों को कैबिनेट रैंक देने और परिवार के सदस्यों को लाभ पहुंचाने तक सीमित रह गया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां देने की गारंटी दी थी, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी 10 हजार युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाया है। इससे स्पष्ट है कि जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हुए।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था अस्थिर हो चुकी है। स्थायी अधिकारियों की नियुक्ति न होने से कार्यवाहक अधिकारियों के भरोसे काम चलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार नई नियुक्तियां नहीं करना चाहती तो सेवानिवृत्त अधिकारियों को ऊंचे पद और रैंक क्यों दिए जा रहे हैं। इससे प्रदेश पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई हजारों करोड़ रुपये की राशि का प्रभावी उपयोग नहीं हो पा रहा है। विकास कार्यों में तेजी लाने के बजाय राज्य सरकार केंद्र पर आरोप लगाने में व्यस्त है। राकेश शर्मा ने कहा कि जनहित की योजनाओं का लाभ जमीन पर नहीं उतर पा रहा, जिससे आम जनता निराश है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पंचायती चुनावों से भी बचने का प्रयास कर रही है, क्योंकि उसे जनता के सामने अपनी वास्तविक स्थिति उजागर होने का डर है।
TAGGED: Dharamshala BJP spokesperson
Chandrika February 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबी लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए की एक्टिवा से वारदात करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next Article दीपक मट्टू के मेडिटेशन सांग ’’शिव ओम’’ को डीसी मंडी ने किया रिलिज.
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?