संजु चौधरी,शिमला: नगर निगम शिमला चुनाव में फागली वॉर्ड से भारतीय जनता पार्टी की लगातार चौथी बार जीत हुई हैं। रविवार को वार्ड के रामनगर में इसी जीत का जश्न मनाने के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह पार्षद कल्याण धीमान की जीत के मौके पर आयोजित किया गया। इस दौरान शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश सरकार में पूर्व शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज और हिमाचल बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिमला मंडल के अध्यक्ष राजेश शारदा और कसुम्पटी मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र भोटका ने भी हिस्सा लिया।
अभिनंदन समारोह में सांसद सुरेश कश्यप ने फागली वॉर्ड की जनता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मिली लगातार चौथी जीत के लिए आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर नगर निगम शिमला चुनाव जीता, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में में भी फागली वॉर्ड की जनता ने भाजपा का साथ दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ निगम शिमला के इलाके में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया हैं।
सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर नगर निगम चुनाव में जीत हासिल की।वहीं इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप के रामनगर इलाके के लिए एंबुलेंस रोड के लिए 8 लाख की राशि दी। यह रोड भारद्वाज निवास से दलोग गांव की तरफ जाएगा। इसके अलावा रामनगर स्कूल में बनाने के लिए भी दो लाख रुपए की राशि उन्होंने प्रदान की।
इसके अलावा पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और हिमाचल बीजेपी के कोषाध्यक्ष संजय सूद ने भी फागली वार्ड की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भले ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पार्षद इलाके में विकास नहीं रुकने देंगे। उन्होंने कहा कि कल्याण धीमान वॉर्ड के विकास को पहले की तरह आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद जगजीत सिंह बग्गा भी मौजूद रहे।
