संजीव महाजन,नूरपुर: संगठनात्मक जिला नूरपुर में गुरुवार को भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। यह शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर ने किया। जनसंपर्क अभियान से पहले उन्होंने न्याजपुर बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित किया गया। इस सभा में पूर्व मंत्री राकेश पठानिया,कांगड़ा बैंक के पूर्व चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज,इंदौरा विधानसभा की पूर्व विधायक रीता धीमान, ज्वाली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया और फतेहपुर विधानसभा से पूर्व में रहे भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर उपस्थित रहे।
सांसद डॉ.सिकंदर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 9 वर्ष का कार्यकाल 23 मई को पूरा किया जिसके उपलक्ष्य में भाजपा ने पूरे देश में महाजनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत ही आज संगठनात्मक जिला नूरपुर में उन्होंने इस महाजनसंपर्क अभियान को हरी झंडी दिखाई हैं। उन्होंने कहा कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में पांच लाख विशिष्ट परिवारों के साथ संपर्क साधा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके तहत जहां एक लोकसभा क्षेत्र से एक हजार और मंडल स्तर पर 60 विशिष्ट परिवारों के साथ संपर्क किया जाएगा। डॉ. सिंकंदर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की 9 वर्ष के दौरान हुई अभूतपूर्व उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करना हैं। उन्होंने कहा कि इन 9 वर्षों में शिक्षा ,स्वास्थ्य के साथ साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई विकासकार्य हुए है और उन विकासकार्यों के साथ विकास उन्मुख नीतियों को घर घर तक पहुंचाना इस महाजनसंपर्क अभियान का लक्ष्य हैं।
