By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राज्यपाल पर टिप्पणियों को लेकर भाजपा का तीखा हमला.. बोले—कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राज्यपाल पर टिप्पणियों को लेकर भाजपा का तीखा हमला.. बोले—कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए
himachalpolitical

राज्यपाल पर टिप्पणियों को लेकर भाजपा का तीखा हमला.. बोले—कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/20 at 8:04 PM
Share

Shimla, Sanju-:भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने युवा कांग्रेस की हालिया आक्रोश रैली पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा चलाया गया “वोट चोर” अभियान जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि ताज़ा चुनाव परिणामों में बिहार में कांग्रेस सिर्फ 6 सीटों तक सीमित रह गई, जो पार्टी की लगातार गिरती स्वीकार्यता का स्पष्ट संकेत है। नंदा के अनुसार यदि यही स्थिति जारी रही, तो देश की राजनीति में कांग्रेस का प्रभाव खत्म होना तय है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल उठाने का कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि 1975 का आपातकाल नागरिक अधिकारों का सबसे बड़ा हनन था, जिसकी याद आज भी देश नहीं भूला है। नंदा ने कहा कि कांग्रेस ने इतिहास में ऐसे कई कदम उठाए जिनसे देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचा।भाजपा मीडिया संयोजक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरू से ही समाज को जाति और समुदाय के आधार पर बांटने की राजनीति करती आई है और अंग्रेजों की ‘डिवाइड एंड रूल’ नीति को आगे बढ़ाती रही है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं का सदाचार और लोकतंत्र पर भाषण देना पूरी तरह विरोधाभासी है।नंदा ने कांग्रेस नेताओं के भाजपा नेताओं पर लगाए गए दोहरे वोटर संबंधी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का काम केवल भ्रम फैलाना और असत्य बोलना रह गया है। तीखे शब्दों में उन्होंने कहा कि अगर झूठ बोलने की कोई ओलंपिक प्रतियोगिता होती, तो कांग्रेस नेता स्वर्ण पदक लेकर लौटते।

राज्यपाल पर की गई टिप्पणियों को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक संवैधानिक पद है, जिस पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल के राज्यपाल ने कभी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं किया, लेकिन कांग्रेस उन्हें अनावश्यक रूप से विवादों में घसीट रही है। नंदा ने कहा कि कांग्रेस को अपनी टिप्पणी के लिए जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

TAGGED: Shimla BJP spokesperson
Chandrika November 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रोहडू में 22 नवंबर को चिट्टा-विरोधी वॉकथॉन : ‘नशा हारेगा–रोहडू जीतेगा’ अभियान को मिलेगा जनसमर्थन
Next Article ऊना में एडीसी के सरकारी आवास में भीषण आग, दमकल विभाग ने समय रहते टाला बड़ा हादसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?