संजु चौधरी, शिमला: बीजेपी की ओर से प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है एक और जहां बीजेपी पुरुष सरकार के समय में खोले गए संस्थानों को बंद करने के सरकार के फैसले के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रही हैं। इस हस्ताक्षर अभियान के बाद भाजपा विरोध प्रदर्शन भी शुरू करेगी। मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान बीजेपी ने शुरू कर दिया हैं। यह अभियान 15 से 25 फरवरी तक मंडल स्तर पर चलाया जाएगा जबकि उसके बाद ज़िला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार जनविरोधी निर्णय लेकर तुगलकी फरमान जारी कर रही हैं। रणधीर शर्मा ने कहा कि इस सरकार ने 620 से ज्यादा विभाग डिनोटिफाई किए हैं, जिससे जलशक्ति विभाग व लोक निर्माण विभाग में हो रहे विकास के काम ठप्प हो गए हैं। जो पानी बीजेपी के समय मुफ्त था उसके बिल आने शुरू हो गए हैं। मुफ्त बिजली के बावजूद 125 यूनिट तक बिल आने शुरू हो गए हैं। प्रदेश की आर्थिक स्थिति का झूठा रोना रोकर विकास को रोक दिया गया हैं। विधायक क्षेत्र विकास निधि पर रोक लगा दी गई है जो दर्शाता है कि सरकार का विकास के कामों में कोई रुचि नहीं हैं। श्रीलंका जैसे हालातों का खौफ़ दिखाकर जनता को गुमराह किया जा रहा हैं।
रणधीर शर्मा ने कहा कि आर्थिक स्थिति का रोना दिखावा है पुरानी योजनाओं को रोककर गारंटियों को पूरा करने के लिए। यह प्रथा अलोकतांत्रिक हैं। यह षड्यंत्र और धोखा हैं। एक तरफ हालातों का रोना रोया जा रहा हैं। दूसरी तरफ 6 सीपीएस बनाकर आराम पर खर्च किया जा रहा हैं। यह सरकार धोखेबाज सरकार हैं। इसके खिलाफ बीजेपी ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया हैं। इसकी शुरुआत नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से की हैं। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी से 5 मार्च तक बीजेपी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी और बीजेपी के सभी विधायक राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता नहीं व्यवस्था बदलने का नारा देने वाली सरकार में अव्यवस्था का माहौल हैं।
