राकेश,ऊना(TSN):हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के कृषि विज्ञान केंद्र में आत्मा प्रोजेक्ट के तहत ऊना व हमीरपुर के खंड तकनीक व सहायक तकनीक कर्मचारी के लिए तीन दिवसीय रिफ्रेश ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर रविंद्र सिंह जसरोटिया ने शिरकत की और आए हुए खंड तकनीक व सहायक तकनीक कर्मचारी को खेती-बाड़ी व फल उत्पादन को लेकर जानकारी सांझा की गई।
तीन दिवसीय इस रिफ्रेश ट्रेनिंग प्रोग्राम में आए हुए कर्मचारियों को कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ हॉर्टिकल्चर विभाग के विशेषज्ञ एनिमल हसबेंडरी विभाग के विशेषज्ञ जानकारी देंगे।
कृषि अधिकारी शिमला डॉक्टर रविंदर सिंह जसरोटिया ने कहा कि यह खंड तकनीक व सहायक तकनीक कर्मचारी धरातल पर जाकर किसानों को आ रही समस्याओं का समाधान करेंगे और किसानों को खेती-बाड़ी व हॉर्टिकल्चर को लेकर जागरूक करेंगे ताकि किसानों को फसल पैदा करने व फलदार पौधे लगाने में मदद मिल सके।
