संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से अपना दृष्टि पत्र जारी कर दिया गया हैं इस दृष्टि पत्र के जारी होने के बाद से ही कांग्रेस लगातार आ भाजपा पर हमलावर हो रही हैं।उYभाजपा के एर्स मेनिफेस्टो के बहाने शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने भी भाजपा पर निशाना साधा हैं।
उन्होंने कहा की भाजपा ने अपने दृष्टिपत्र में 40 हजार लीटर प्रति माह मुफ्त पानी देने की बात कही हैं। अगर ऐसा होता हैं उससे पूरा सिस्टम गड़बड़ हो जाएगा। सरकार ने कंपनी के साथ एमओयू किया है कि पानी की दरों में दस प्रतिशत वृद्धि हर साल होगी। इससे वर्ल्ड बैंक की जो फंडिंग हैं वह प्रभावित होगी। वहीं कूड़े के बिलों में पचास प्रतिशत कटौती को उन्होंने जुमला करार दिया ।
हरीश जनारथा ने भाजपा के दृष्टि पत्र के 21 बिंदुओं को शहर के लोगों को गुमराह करने का पत्र बताया हैं। उन्होंने आरोप लगाया है की यह घोषणाएं अगर भाजपा हकीकत में पूरा करना चाहती तो पिछले पांच सालों में इन पर काम क्यों नहीं किया गया। स्मार्ट सिटी में पैसे की बर्बादी की गई। उन्होंने कहा कि शिमला की जनता प्रबुद्ध हैं,लोग सब जानते हैं, वह बहकावे में आने वाले नही हैं।
