नाहन : देवेंद्र कुमार – श्री रेणुका जी-हरिपुरधार मार्ग पर बना दनोई पुल देर रात ध्वस्त हो गया है। पुल मंगलवार रात उस समय ढह गया जब इस पर से चूना पत्थर से लदा ट्राला गुजर रहा था। पुल टूटने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई ।
देर रात ध्वस्त हुआ लोहे से बना सालों पुराना पुल
सालों पुराने लोहे के इस पुल के टूटने से श्री रेणुका जी -सँगड़ाह हरिपुरधार मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया । जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । सँगड़ाह – हरिपुरधार पहुंचने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ेगा, जिससे करीब 40 से 45 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
जानकारी के मुताबिक पुल पर 9 टन के मालवाहक वाहनों को गुजरने की अनुमति है, लेकिन पुल पट लगातार ओवर लोडिड ट्रक गुजर रहे थे। वही रेणुका पुलिस इस मामले की जांच कर रही है सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस की देर रात मौके पर पहुंच गई।
