अरविंदर सिंह,हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस के उपलक्ष पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हमीरपुर की ओर से हमीरपुर के गांधी चौक पर नगर परिषद हमीरपुर के सफाई कर्मचारी को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अजय रिंटू जिला भाजपा उपाध्यक्ष विजयपाल सोहरू, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कपिल मोहन शामा सहित कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारी के माध्यम से बर्थडे केक कटवा कर अनुराग ठाकुर को जन्मदिवस की बधाई दी । इस अवसर पर लोगों को लड्डू भी बांटे गए ।
जिला अध्यक्ष कपिल मोहन ने कहा कि विश्व के पटल पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बधाई दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया और सभी को सम्मानित किया गया ।
