नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)- सिरमौर जिला में इस बार किसानों से 15 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है । मीडिया से बात करते हुए जिला उपनिदेशक कृषि विभाग राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सिरमौर जिला के पाँवटा साहिब व धौलाकुँआ में धान की खरीद की जा रही है, जिसकी खरीद खाद्य एवं आपूर्ति निगम द्वारा की जा रही है।
राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि जिला में इस बार 15 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है और धान खरीद के दौरान गुणवत्ता सुनिश्चित करने का जिम्मा कृषि विभाग को सोपा गया है। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि सिरमौर जिला में इस बार धान का अच्छा उत्पादन हुआ है और भारी बरसात का धान उत्पादन पर नहीं पड़ा है । उन्होंने कहा कि धान खरीद का कार्य जोरो पर है। गौर हो कि सिरमौर जिला के मैदानी इलाकों में बड़ी मात्रा में धान का उत्पादन होता है खासकर जिला का पावँटा साहिब क्षेत्र पूरे प्रदेश में धान के उत्पादन के लिए जाना जाता है।
