संजु चौधरी, शिमला(TSN): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को शिमला के स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को चाय पिलाई। इसके लिए माल रोड के नजदीक नमो टी स्टॉल लगाया गया था जहां चाय पिलाने के साथ ही मोदी सरकार की योजनाओं से भज लोगों को अवगत करवाया गया।
बीजेपी युवा मोर्चा जिला शिमला के अध्यक्ष अनीश चोपड़ा ने कहा कि युवा मोर्चा जिला के सभी मंडलों में नमो टी स्टॉल लगाकर लोगों को चाय पिला रही है।ठंड में चाय की चुस्कियों के साथ लोगों को पैंपलेट बांटे जा रहे हैं जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही हैं।इसके साथ ही केंद्र की जो योजनाएं पाइप लाइन में है उनसे भी लोगों को अवगत करवाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के स्टॉल लगाकर पहले भी लगाते रहें हैं और आगे भी लोगों को चाय पिलाते रहेंगे।
