Kullu, Manminder -मनाली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचीं सांसद कंगना रनौत को मंगलवार को पतलीकूहल में विरोध का सामना करना पड़ा। बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल और घरों का जायज़ा लेने आईं कंगना को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और “कंगना गो बैक” के नारे लगाए।
विरोध बढ़ने पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। मौके से तीन प्रदर्शनकारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
