By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में कांस्टेबल भर्ती का ग्राउंड टेस्ट शुरू, पहले दिन 1600 युवाओं ने लिया हिस्सा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में कांस्टेबल भर्ती का ग्राउंड टेस्ट शुरू, पहले दिन 1600 युवाओं ने लिया हिस्सा
himachalNews

हमीरपुर में कांस्टेबल भर्ती का ग्राउंड टेस्ट शुरू, पहले दिन 1600 युवाओं ने लिया हिस्सा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/27 at 5:24 PM
Share

800 पदों के लिए 27 से 31 अक्टूबर तक होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, हर इवेंट की हो रही सीसीटीवी रिकॉर्डिंग

हमीरपुर, अरविंद-:हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 800 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राउंड टेस्ट शुरू हो गया है। हमीरपुर के अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक पर मंगलवार, 27 अक्टूबर को शारीरिक दक्षता परीक्षा के पहले दिन युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन करीब 1600 युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट में हिस्सा लिया और पुलिस में भर्ती होने के लिए अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सुबह से ही अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। कांस्टेबल बनने की उम्मीद लेकर पहुंचे युवाओं को विभिन्न शारीरिक परीक्षणों से गुजरना पड़ रहा है। ग्राउंड टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके बाद पुलिस विभाग द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा, जबकि एक और दो नवंबर को रिजर्व तिथियां निर्धारित की गई हैं। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपना कॉल लेटर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके साथ लेकर आएं। इसके अलावा भर्ती से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी अपने साथ लाना सुनिश्चित करें।

एसपी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और अभ्यर्थियों की आपत्तियों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक इवेंट की सीसीटीवी कैमरों से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। इससे शारीरिक परीक्षण के दौरान होने वाली गतिविधियों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।उन्होंने अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार निर्धारित समय पर पहुंचें और आवश्यक दस्तावेज साथ लाकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लें।

TAGGED: Hamirpur Ground test for constable recruitment
Chandrika October 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अम्ब में नारी सम्मान एवं करवा चौथ महोत्सव, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम
Next Article नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 1.01 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज करने के आदेश पर मुहर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कैंसर की 397 दवाओं के दाम घटने से मरीजों को राहत, रणधीर शर्मा ने केंद्र का जताया आभार

Ago

कांगड़ा की भनरेला वैली में बनेगा 25 करोड़ का आध्यात्मिक ऊर्जा एवं वेलनेस सेंटर

Ago

हिमाचल में कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार की पहल, शहरी निकायों के प्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Ago

मेयर के वॉर्ड में तीन कमेटियों का गठन,जनसहभागिता से होंगे विकास कार्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?