राकेश, ऊना: ऊना के संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों ने भाग लिया और रक्तदान किया। कैंप के प्रधान एचएस खडवाल ने बताया कि हर वर्ष सतगुरु हरदेव जी महाराज की याद में 24 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता हैं। इस शिविर में ऊना के सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने अपना सहयोग दिया।
टीम के मुख्य डॉक्टर अंकुश ने बताया कि इस कैंप में सुबह से करीब 100 लोगों ने रक्तदान किया है और उत्साह के साथ रक्तदान कर रहे हैं। डॉ.अंकुश ने 200 के करीब लोगों की ओर से रक्तदान किए जाने की उम्मीद जताई। शिविर में रक्तदान करने वालों को जलपान करवाया गया व लंगर का आयोजन किया गया। वहीं इस शिविर में सेल्फी पवाइंट भी लगाया गया जिस में रक्तदान करने वालों ने अपनी सेल्फी खींची।
