विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया और रक्तदान किया। इसके साथ ही कॉलेज के शिक्षकों ने भी रक्तदान शिविर में भाग लिया और कुल मिलाकर 8 लोगों ने इस शिविर में रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में डॉक्टर दिव्या शर्मा , सुनीता सैनी वार्ड सिस्टर ब्लड बैंक क्षेत्रीय हॉस्पिटल ऊना की उपस्थिति में कॉलेज छात्रों की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया इस अवसर पर रितु जसवाल एसोसिएट प्रोफेसर इंग्लिश, डॉ. रेखा गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स, डॉ. विनोद कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स, डॉ.ज्योति शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी, डॉ. ऋचा शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर गणित असिस्टेंट, लाइब्रेरियन नीलम कुमारी, महेश कुमार पराशर वरिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।
