गुलशन धनोआ,देहरा(TSN) : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ता धूमधाम से मना रहे हैं। इसी कड़ी में देहरा विधानसभा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ.सुकृत सागर के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 56 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ. सुकृत सागर ने कहा की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जीवन मेरे जैसे असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर साधना व तपस्या की तरह जीवन निर्वाहन कर दिनरात जनकल्याण में लगे हुए हैं। उनके कधों पर देश-प्रदेश की लाखों उम्मीदों का बोझ हैं। डॉ. सुकृत ने कहा कि हम सभी ने अनुराग ठाकुर की लंबी आयु, स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया हैं ओर रक्तदान किया हैं। डॉ सुकृत ने बताया कि देहरा विधानसभा की अलग अलग संस्थाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं।
शिविर में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि व भजपा मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह, पूर्व जिला महामंत्री अभिषेक पाधा, व अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलनयन डोगरा ने विशेष अतिथि शिरकत की। इस मौके व्यपार मंडल हरिपुर के अध्यक्ष अतुल महाजन, संदीप शर्मा, योगेश रैना, विजेंदर गुलेरिया, हरपाल सिंह, डॉ अरविंद शर्मा, अंकुश वशिष्ठ, परवीन कुमार पिंका, सुदर्शन सिंह, कर्नेल सिंह, गुरवचन सिंह, रमेश , देसराज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
