गुलशन धनोहा, ज्वालामुखी(TSN): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने जन्म दिवस के शुभ मौके पर आश्विन माह के दशहरे के अवसर पर मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई और विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर पूरे देशवासियों को दशहरे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उत्सव अधर्म के ऊपर धर्म की विजय और असत्य के ऊपर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है और पूरे विश्व में आज इसे मनाया जा रहा हैं।
उन्होंने मां ज्वालामुखी के दरबार में माथा टेका और कहा कि हिमाचल प्रदेश में देवी देवताओं के कई मंदिर विद्यमान हैं, जहां दर्शन करने से मन को शांति और सुकून मिलता हैं। उन्होंने माता रानी ज्वालामुखी से प्रार्थना की है कि भारत देश विश्व में और ज्यादा तरक्की करें और विश्व गुरु बनने की और अग्रसर हो। हिमाचल प्रदेश विकास के मार्ग पर और आगे बढ़े लोग खुशहाल हो समृद्ध हो और मां ज्वालामुखी सब का कल्याण करें।
इस मौके पर उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा, मंदिर अधिकारी, तहसीलदार अनिल कुमार ने उन्हें माता की चुनरी सिरोपा और तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
