By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बोह आपदा पीड़ितों को राहत राशि जल्द मिले, केवल घोषणाएं नहीं हों अमल: अजीत नैहरिया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बोह आपदा पीड़ितों को राहत राशि जल्द मिले, केवल घोषणाएं नहीं हों अमल: अजीत नैहरिया
himachalNews

बोह आपदा पीड़ितों को राहत राशि जल्द मिले, केवल घोषणाएं नहीं हों अमल: अजीत नैहरिया

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/08/05 at 6:55 PM
Share

राहुल चावला, शाहपुर-: सुधेड़ पंचायत के प्रधान अजीत नैहरिया ने बोह गांव में हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर प्रत्येक परिवार को पंचायत और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से 10-10 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता करे, ताकि वे जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

अजीत नैहरिया ने कहा कि केवल सरकारी सहायता का इंतजार करने की बजाय समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आना चाहिए। यदि सामूहिक प्रयास किए जाएं तो प्रभावित परिवारों को अपने घरों का पुनर्निर्माण करने और जीवन को दोबारा व्यवस्थित करने में काफी मदद मिल सकती है।सरकार द्वारा पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 7.5 लाख रुपये तथा घरेलू सामान के नुकसान के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक कदम है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में मकान निर्माण की लागत काफी बढ़ चुकी है और घोषित राशि से पूरा घर तैयार करना आसान नहीं होगा। इसके बावजूद यह सहायता प्रभावित परिवारों के लिए राहत का आधार बन सकती है।प्रधान नैहरिया ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि घोषित सहायता समय पर लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में उनकी पंचायत के एक आपदा प्रभावित परिवार के लिए भी 7.5 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई थी, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी परिवार को राशि प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बोह के प्रभावित परिवारों के मामलों में ऐसी स्थिति दोहराई न जाए और राहत राशि शीघ्र जारी की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के कारण कई बच्चों की किताबें, स्कूल बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री नष्ट हो गई है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे विद्यार्थियों को जल्द आवश्यक शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि उनकी शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

TAGGED: Kangra Boh disaster victims
Chandrika August 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बारिश के बाद फिर दरकी पहाड़ी, कोलका के पास थाना कलां-भाखड़ा सड़क पर यातायात ठप
Next Article राजकुमार ने पॉलीवुड में बनाई अलग पहचान, दमदार विलेन बन जीत रहे दर्शकों का दिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

राजकुमार ने पॉलीवुड में बनाई अलग पहचान, दमदार विलेन बन जीत रहे दर्शकों का दिल

Ago

बारिश के बाद फिर दरकी पहाड़ी, कोलका के पास थाना कलां-भाखड़ा सड़क पर यातायात ठप

Ago

कोटला में एम-स्वस्थ का आधुनिक हेल्थ क्लिनिक शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी घर के पास स्वास्थ्य सुविधा

Ago

फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, छात्र हितों की सुरक्षा की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?