मंजूर पठान, चंबा: शनिवार को सुबह ही चंबा जिला के डल्ली में एक बोलेरो कैंपर दुर्घट+नाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो व्यक्ति रावी नदी में बह गए हैं। जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार इंद्र कुमार जय सिंह, गांव गैहरा व चैन सिंह उर्फ चुन्नू, पुत्र जयराम, गांव हिवरा दुनाली के रहने वाले थे। दोनों गाड़ी सवार रावी नदी में बह गए हैं और अभी तक उनका कोई भी सुराग नहीं लग पाया हैं।
वह घटनास्थल पर पहुंचे गांव की ही व्यक्ति ने बताया कि अभी अभी डल्ली में बोलेरो कैंपर रवि नदी में जा गि+री हैं। गाड़ी में उनके ही गांव हिबरा दुनाली के दो लड़के पानी में बह गए हैं। दोनों की तलाश जारी हैं। दुर्घ+टना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है व छानबीन जारी हैं। वहीं अभी तक लाप+ता गाड़ी वह उसमें सवार दोनों लोगों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया हैं। प्रशासन व स्थानीय लोगों की ओर से गाड़ी व लापता युवाओं को ढूंढने की लगातार कोशिश की जा रही हैं।
