मंडी (एकता): हिमाचल विधानसभा चुनाव के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। दरअसल कंगना रणौत ने राजनीति में कदम रखने जा रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार शिमला में शुक्रवार को एक आयोजित कार्यक्रम में कंगना ने यह बयान दिया।
बता दें कि जब वहां कंगना से राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी कोई इच्छा नहीं है लेकिन पार्टी या जनता चाहेगी तो मैं मंडी सीट से चुनाव लड़ूं तो मैं लड़ूंगी। अभिनेत्री ने कहा कि वह राजनीति परिवार से संबंध रखती हैं। इसमें कोई भी मुश्किल नहीं है। कंगना ने कहा कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
