मंडी/परी शर्मा: नाचन कांग्रेस में कई दिनों से चल रहा बगावती सुर लगभग खत्म हो गया है। नाचन के निर्वाचन कार्यालय गोहर में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आज दो प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन वापिस ले लिए। इनमें हेम चंद और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लाल सिंह के नाम शामिल है। 2 प्रत्याशियों के नाम वापिस लेने से नाचन विधान सभा चुनाव के लिए अब कुल 7 प्रत्याशी मैदान में अपना अपना भाग्य आजमाएंगे। पूर्व प्रत्याशी लाल सिंह कौषल के नाम वापिस लेने से कांग्रेसी खेमें में खुशी दिखाई दे रही है। जबकि विपक्षी दल भाजपा में मायुसी छा गई है।
राजनैतिक दिग्गजों का मानना है कि लाल सिंह कौषल के नाम वापिस लेने से कांग्रेस एकजुट हो गई है। निर्धारण समय से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नाचन से ही एक और आजाद उम्मीदवार ज्ञान चंद के नाम भी वापसी होने वाली है। हालांकि जिसको नाम वापिस लेने के लिए भाजपा हाई कमान कई बार प्रयासरत रहे लेकिन ज्ञान चंद अपने समर्थकों के दबाव में आपना नाम वापिस लने में असमर्थ रहे। ज्ञान चौहान के नाम वापिस न लेने से कुछ दल में मायूस दिख रहे हैं। नामांकन वापिस लेने के अंतिम क्षण में हिमाचल कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुक्खू के आग्रह पर पार्टी की छवी बरकरार रखते हुए लाल सिंह कौशल के नाम वापिसी का दबाब बनाते हुए नाम वापिसी की गई।
