बीबीएन:जगत सिंह (TSN)-भाजपा व कांग्रेस के बाद बहुजन समाज पार्टी ने भी शिमला संसदीय सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है.कांग्रेस और भाजपा के मुकाबले में बहुजन समाज पार्टी ने हाई कोर्ट के वकील अनिल कुमार मंगेट को बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। बसपा से प्रत्याशी की हुई घोषणा के बाद अनिल कुमार मंगेट ने नालागढ़ में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया और पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश में मौजूद कांग्रेस की सरकार और केंद्र की भाजपा की सरकार पर जमकर हल्ला बोला.
कांग्रेस बीजेपी ने लोगों की भावनाओं के साथ किया खिलवाड़
अनिल कुमार मंगेट ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने देश में लोकतंत्र की ह*त्या की है.आजादी के 78 साल बाद भी देश में महिलाओं की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और अब महिलाएं मात्र 1500 के लिए तरस रही है.जबकि स्थिति ऐसी होनी चाहिए थी कि आज देश की महिलाएं सक्षम होती तो लोगों को वह खुद नौकरी देती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा महिलाओं पर खूब राजनीति कर रही है और दोनों ही पार्टियों ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है.अनिल कुमार मंगेट ने कहा कि संविधान विरोधी सरकारें कभी भी देश का भला नहीं कर सकती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी धोखा है बहुजन समाज पार्टी लाना मौका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और कांग्रेस पार्टी का अब तक का कार्यकाल काफी निराशाजनक रहा है.उन्होंने कहा है कि यदि प्रदेश के लोग बसपा में अपना विश्वास दिखाते हैं तो बहुजन समाज पार्टी जिसकी जितनी जनसंख्या उतनी उसकी भागीदारी के हिसाब से कमजोर, गरीबी,बेरोजगारी, महंगाई को दूर करने की कोशिश करेगी।
