शिमला:कमल भारद्वाज(TSN)-हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर आज सुनवाई हुई है।याचिकाकर्ता पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल कर सांसद बने एवं प्रतिवादी बनाए गए हर्ष महाजन को नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई 23 को होगी।
याचिकर्ता के अधिवक्ता नीरज गुप्ता ने कहा कि कानून के नियमो के तहत न्यायालय में याचिका दायर की गई है।जिसके तहत आज कोर्ट ने सांसद एवं प्रतिवादी बनाए गए हर्ष महाजन को नोटिस जारी किया है।उन्होंने कहा कि चुनाव में जब दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत पड़े है।ऐसी स्थिति में जिस प्रक्रिया का चयन किया गया है वह हमारे हिसाब से सही नही है।इस कारण न्यायालय में चुनाव को लेकर याचिका दायर की गई है।उन्होंने कहा कि न्यायधीश अजय गोयल की पीठ के समक्ष यह मामला लगा है और इस मामले कि अगली सुनवाई 23 मई को होगी।गौरतलब है कि अभिषेक मनु सिंघवी ने राज्यसभा चुनाव को हिमाचल हाईकोर्ट में एक याचिका डालकर चुनौती दी है।इसमें उन्होंने मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद पर्ची से विजय घोषित करने के नियम को गलत बताया है।अभिषेक मनु सिंघवी के अनुसार,नियम की एक धारणा को उन्होंने याचिका में चुनौती दी है।जब मुकाबला बराबर होता है।उसके बाद पर्ची निकाली जाती है।जिसकी पर्ची निकलती है,उसे विजेता होना चाहिए। मगर,अभी जिसकी पर्ची निकलती है,उसे हारा हुआ माना जाता है।यह धारणा कानूनी रूप से गलत है।
