बीबीएन :जगत सिंह -नालागढ़ के पीडब्लयुडी रेस्ट हाउस में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया । ये बैठक संगठन के अध्यक्ष नरेश घई की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई ।
बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को आ रही समस्या पर विस्तार से जहां चर्चा की गई। वहीं बैठक में प्रस्ताव पारित करके 2016 जनवरी से पहले और 2016 के बाद सेवा निर्मित हुए कर्मचारियों की छठे वेतन आयोग के मुताबिक बकाया पड़े भत्ते, एरियर की एक अदायगी की मांग करते हुए पेंशनर्स में इस बात को लेकर रोष प्रकट किया गया । संगठन के अध्यक्ष नरेश घई ने कहा है कि वर्तमान सरकार को आए हुए 10 माह हो चुके हैं परंतु अभी तक 2016 के बकाया मिलने वाले एरिया पेंशनरों को अदा नहीं किए गए हैं । यदि पेंशनरों के बकाया एरिया जल्द अदा नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में पेंशनरों को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
