नाहन : देवेंद्र कुमार -जिला सिरमौर की चूड़धार घाटी गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बुरास के फूलों से ओर भी मनमोहक हो जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर बुरास का फूल हिमाचल का राज्य फूल भी है। जिसका लोग कई तरह से इस्तेमाल करते हैं।
ग्रामीणों के लिए बन सकता है आमदनी का साधन
बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ सतीश शर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर के चूड़धर के साथ लगते इलाके नोहराधार हरिपुरधार गाताधार और संगड़ाह आदि क्षेत्र में बुरांश का फूल काफी मात्रा में पाया जाता है। बुरांश के फूल का इस्तेमाल सौंदर्यकरण के साथ-साथ स्क्वैश जैम चटनी बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह फूल औषधीय गुणों से भी भरपूर है जिसमें मैग्नीज, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, सोडियम, आयन और कोबाल्ट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डॉ सतीश शर्मा ने बताया कि लोग चाहे तो बुरास के फूलों को इकट्ठा करके इसका इस्तेमाल जैम चटनी और स्क्वैश बनाने में कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए ये एक आमदनी का जरिया बन सकता है। यह फूल जंगलों में पाए जाते हैं और लोगों को मुफ्त में उपलब्ध हैं जिसका लोगों को लाभ उठाना चाहिए।
