शिमला,संजु चौधरी (TSN)-आर्थिक संकट से जूझ रही सुक्खू सरकार ने हिमाचल की जनता पर एक ओर बोझ डाला है। कैबिनेट की बैठक में न्यूनतम किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है।हिमाचल में अब बसों में न्यूनतम किराया पांच रुपए से बढ़ाकर दस रुपए किया गया है।HRTC के घाटे का हवाला देते हुए ये बस किराया बढ़ाया गया है।
हिमाचल सरकार 4 विद्युत प्रोजेक्ट को SJVNL से लेगी वापिस
सरकार ने देश की बड़ी विद्युत कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) से चार प्रोजेक्ट वापिस लेने का भी कैबिनेट में निर्णय लिया है।सरकार ने सुन्नी 382 मेगावाट,डुगर 500 मेगावाट,लुहरी स्टेज एक 210 मेगावाट और धौलाधार 66 मेगावाट चार हाइड्रोप्रोजेक्ट को टेक ओवर करने का फैसला लिया है।सुक्खू सरकार लगातार इन प्रोजेक्ट में भाजपा सरकार पर हिमाचल की हितों की अनदेखी करने देने का आरोप लगाती रही है।इसके अलावा 180 मेगावाट बैरासोल चम्बा विद्युत परियोजना को 40 साल पूरा होने पर NHPC से वापिस लेगी।जिसको मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
