मंडी,धर्मवीर (TSN)-बीते 15 वर्षों से लगातार मंडी जिला के सुंदरनगर के भौण स्थित शीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के सातवें दिन सजता है। इस अवसर पर राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला में विभिन्न स्थानों से सुंदरनगर आए देवी-देवताओं ने अपनी हाजरी शीतला माता मंदिर में भरी।
इससे शीतला माता मंदिर में देव लोक उतर आने की अनूभूति हो रही थी। इसमें देव श्री मूल मांहुनाग बखारी करसोग,देव श्री बड़ायोगी महाराज मडयुनी, देव श्री महासू बखरास सहित 125 से अधिक देवी-देवताओं ने शिरकत की। इस मौके पर देव श्री मूल मांहुनाग और देव श्री बड़ायोगी तथा देव श्री महासू ने मंदिर परिसर में प्राचीन देव परंपरा ‘देव बेल’ का भी भव्य आयोजन किया। शीतला जातर को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे।
